मा. मुख्यमंत्री की संवेदनशील आपदा राहत नीति के अनुरूप आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता*

चम्पावत,

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के दिए गए आदेशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा निर्देशन में तहसील लोहाघाट प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित परिवार को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।तहसील लोहाघाट में दर्जा राज्य मंत्री श्री सुभाष बगोली एवं उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर ने ग्राम कमलेड़ी, पट्टी क्षेत्र रौसाल निवासी श्री गंगा सिंह पुत्र फतै सिंह को राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से राहत सहायता पहुंचे, जिससे प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आवश्यक संबल मिल सके। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।इस दौरान तहसीलदार श्री मुईनुद्दीन, कानूनगो सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *