मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चंपावत’ संकल्प को मिली गति, माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारम्भ*

चंपावत

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने और जिले में विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है।मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में धार्मिक पर्यटन के संवर्धन, श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जन-सुविधाओं के सशक्तीकरण हेतु दो अत्यंत महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इसके तहत ककराली गेट से प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मंदिर तक अत्याधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने तथा जिले के अत्यंत दूरस्थ एवं अब तक विद्युत सुविधा से वंचित तोकों में विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया है।’आदर्श चंपावत’ के विज़न को साकार करती लगभग 8.10 करोड़ रुपये की लागत वाली इस प्रकाश व्यवस्था परियोजना के तहत ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक के लगभग 20 किलोमीटर लंबे मार्ग को भव्य रोशनी से जगमगाया जाएगा। योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण में 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यात्रा मार्ग की संवेदनशीलता और प्राकृतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंदिर तक के अंतिम तीन किलोमीटर के दुर्गम एवं कठिन पैदल मार्ग पर विशेष रूप से भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल के जरिए प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इस पहल से न केवल रात्रि में यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय वन्यजीवों और पर्यावरण का संरक्षण भी संभव हो सकेगा।धार्मिक पर्यटन के कायाकल्प के साथ-साथ सीमांत जनपद के हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को पूरा करते हुए दूरस्थ तोकों में विद्युतीकरण का कार्य भी तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। इस दूरदर्शी कदम से ग्रामीण अंचलों में जीवन-स्तर में अभूतपूर्व सुधार आएगा और विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों में बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्थानीय आजीविका एवं स्वरोजगार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चंपावत को प्रदेश का मॉडल जिला बनाने की दिशा में हर सरकारी घोषणा को रिकॉर्ड समय में धरातल पर उतारा जा रहा है।कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री सुभाष बगौली, श्री श्याम नारायण पांडे, श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, चंपावत श्री प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, मा0मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल, भाजपा जिला महामंत्री श्री पूरन सिंह मेहरा, पूर्णागिरि मेला समिति अध्यक्ष श्री किशन तिवारी तथा मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुंवर समेत समस्त क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।तथा उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. जोशी, अधिशासी अभियंता श्री विजय कुमार सकारिया, उपखंड अधिकारी श्री एम.एस. बृजवाल एवं जूनियर इंजीनियर श्री नरेन्द्र प्रसाद सहित पूरी विभागीय टीम उपस्थित रही।

kamal bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *