9 सितंबर से आयोजित होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर गतिविधियों का होगा संचालन*

चम्पावत

9 सितंबर से आयोजित होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर गतिविधियों का होगा संचालन*

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 9 सितम्बर 2026 से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम *’हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’* रखी गई है, जिसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण व देखभाल के सुदृढ़ केंद्र के रूप में विकसित करना और जन-सहभागिता बढ़ाना है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि पोषण माह के तहत 5 प्रमुख थीमों—’आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन’, ‘ताजा व पौष्टिक हॉट कुक्ड मील (HCM)’, ‘सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही’, ‘बाल विकास हेतु पोषण व प्रारम्भिक उद्दीपन’ तथा ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)’ के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों, सम्मेलनों और अभियानों का संचालन किया जाएगा। 9 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट होगा, जिसमें जनपद स्तर से अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। उन्होंने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *