खरीफ खरीद सत्र 2026-27: चम्पावत में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद, जिलाधिकारी ने समय सारिणी के अनुसार तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश*

चम्पावत

*खरीफ खरीद सत्र 2026-27: चम्पावत में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद, जिलाधिकारी ने समय सारिणी के अनुसार तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश*

शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में चम्पावत जिले में आगामी खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के तहत मूल्य समर्थन योजनांतर्गत 1 अक्टूबर 2026 से धान खरीद की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू की जाएगी।धान खरीद को सुगम, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए क्रय केंद्रों की स्थापना, ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप दिया जा रहा है। खरीद व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 10 सितंबर तक जिला प्रभारी अधिकारी (धान) की नियुक्ति पूर्ण कर ली जाए और 15 सितंबर तक राजस्व विभाग के माध्यम से किसानवार व ग्रामवार सूचियों को अपडेट किया जाए।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर तक धान क्रय केंद्रों का चयन एवं स्थापना पूरी कर ली जाए तथा 20 सितंबर तक केंद्रों पर आवश्यक स्टाफ, कंप्यूटर, इंटरनेट, परिवहन ठेकेदारों की व्यवस्था और ई-खरीद मास्टर डेटा फीडिंग का कार्य हर हाल में संपन्न होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *