जनगणना-2027 को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 1 दिसम्बर से शुरू होगी जनगणना*

चम्पावत,

*जनगणना-2027 को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 1 दिसम्बर से शुरू होगी जनगणना*

*16 से 30 नवम्बर तक उपलब्ध रहेगा स्व-गणना का विकल्प, 5 से 9 जनवरी तक होगा पुनरीक्षण दौर*भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जनगणना-2027 के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जनसंख्या की जनगणना 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक की जाएगी। इसके उपरांत 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर संचालित किया जाएगा।केंद्र सरकार द्वारा जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा-3 तथा जनगणना नियम, 1990 के संबंधित प्रावधानों के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों के साथ ही गोवा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में भी उक्त अवधि के दौरान जनसंख्या गणना की जाएगी।जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नागरिकों को स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। घर-घर जाकर जनसंख्या गणना शुरू होने से पूर्व 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक नागरिक स्व-गणना के विकल्प का उपयोग कर सकेंगे।अधिसूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों सहित संबंधित राज्यों में जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 को रात्रि 00:00 बजे निर्धारित की गई है। अर्थात जनसंख्या संबंधी विवरण इस निर्धारित संदर्भ समय के आधार पर दर्ज किए जाएंगे।भारत सरकार द्वारा जारी यह अधिसूचना जनगणना-2027 की जनसंख्या गणना प्रक्रिया की समय-सारिणी को स्पष्ट करती है। जनपद चम्पावत में भी निर्धारित कार्यक्रम एवं शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनगणना संबंधी आवश्यक तैयारियां एवं अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *