मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभाग जवाबदेही के साथ करें कार्य: जिलाधिकारी*

चम्पावत,

*मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभाग जवाबदेही के साथ करें कार्य: जिलाधिकारी*

जनपद में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई विभिन्न घोषणाओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इनका उद्देश्य आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं विकास कार्यों का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक घोषणा को धरातल पर समयबद्ध रूप से साकार करें।जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा के दौरान जिन कार्यों का निर्माण आंशिक रूप से पूर्ण हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन योजनाओं एवं घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी अद्यतन सूचना एवं आवश्यक अभिलेख मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर तत्काल अपलोड करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रगति का सही एवं पारदर्शी विवरण उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। किसी भी परियोजना में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान करते हुए कार्यों की गति बनाए रखी जाए, जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वन स्वीकृतियों एवं अन्य वन संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराए तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके।बैठक में परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता श्री मोहन चंद्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल, जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *